मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की सार्थक पहल से जनपद में 34 पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर उनके आश्रितों को करीब 1.11 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है। यह धनराशि पंचायत कल्याण कोष योजना के तहत शासन की ओर से दी गई है। जिला पंचायती राज अधिकारी के जारी आंकड़ों में जनपद के 05 ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी एवं 26 ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत हो चुकी है। इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों के आश्रितों को शासन स्तर से योगी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के लिए धनराशि मिली है।
योगी सरकार ने 15 दिसंबर 2021 को पंचायत कल्याण कोष उत्तर प्रदेश की स्थापना करने की घोषणा की थी। योजना में पंचायतीराज विभाग की तरफ से पंचायत प्रतिनिधियों की आकस्मिक मौत होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत ग्राम प्रधान की मौत होने पर आश्रितों को 10 लाख रुपए मिलते है। वहीं बीडीसी की मौत पर आश्रितों को 3 लाख व ग्राम पंचायत सदस्य की मौत पर उसके आश्रितों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद के रूप में मिलते है। जिनमें पांच ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी और 26 ग्राम पंचायत सदस्यों की मौत हो गई है। ग्राम पंचायत रई से ग्राम प्रधान आशीष त्यागी, भुवापुर से राणा प्रताप, गदनपुरा से शोपाल, तुलसीपुर से कुसुम व मंहरायपुर से कलावती की मौत हो गई है। उक्त पंचायत जनप्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को 1.11 करोड़ रुपए की धनराशि मिली है।

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा





