संतोष बिहार में गंदे-बदबूदार पानी से लोग त्रस्त, किया पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की सीमा में शामिल मौ. संतोष बिहार क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसी स्थिति में बीते एक सप्ताह से घरों में आ रहे गंदा एवं बदबूदार पानी से स्थानीय लोगों के सामने गंभीर समस्या बन चुकी है। हालात ऐसे हैं कि मौहल्ले के कई बच्चे बीमार पडेÞ हैं, जहां कुछ बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
शहर के सरकुलर रोड स्थित मौहल्ला संतोष बिहार कॉलोनी में जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा के चलते यहां के निवासियों को मजबूरी में मंगलवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बीते एक सप्ताह से यहां पर पानी की टंकी से अत्यंत गंदे और दुर्गंधयुक्त पानी आने से कई बच्चे बीमार हो गए, जिनमें कुछ बच्चों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। दूषित जलापूर्ति के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता गहरी हो गई है। समस्या समाधान की मांग को लेकर लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही क्षेत्र में पालिका प्रशासन की ओर से साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उक्त लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में पानी की टंकियों की तत्काल सफाई कराई जाए, पाइपलाइन की जांच और शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान लोगों ने अपने घरों में आ रहे दूषित पानी को बाल्टियों और अन्य बर्तनों में रखकर दिखाते हुए पालिका की अनदेखी तथा ढुलमुल रवैये के खिलाफ असंतोष जाहिर किया। इस दौरान मनोहर सिंह, रेनू लता, नीरज बालियान, राजेंद्र सिंह, मीनू चौहान, मुन्नी, बबीता बालियान, आशु मलिक, उषा सैनी, डोली, ज्योति, रेखा, मिथिलेश, स्वाति ठाकुर सहित अनेक मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई