मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्रांति सेना कार्यालय पर महिला मोर्चा क्रांति सेना जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में क्रांति सेना व शिवसेना द्वारा लठ पूजन कार्यक्रम किया गया। आगामी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के विरोध में आयोजित लठ पूजन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि अगर कोई रेस्टोरेंट में संदिग्ध हालत में मिला तो हम उसका लठों से इलाज कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमने लठ पूजन कार्यक्रम किया है जहां मिलेंगे बंटी-बबली तोड़ देंगे हड्डी पसली का नारा हमने लगा दिया है और जो ना माने झंडे से मारेंगे डंडों से। उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से अपनी मंशा से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि 14 तारीख में पुलवामा में जो अटैक हुआ था उसके लिए ब्लैक डे मनाना चाहिए ना कि वैलेंटाइन डे। वैलेंटाइन डे से समाज में गंदगी फैल रही है और बच्चे भी बिगड़ रहे हैं, जिसमें सुधार की जरुरत है। उन्होंने आह्वान किया कि ऐसे में अच्छा होगा कि पुलवामा में जो शहीद हुए हैं उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को ब्लैक डे घोषित होना चाहिए। इस दौरान पूनम चौधरी, सुमन विश्वकर्मा, राखी प्रजापति, मोनिका, निधि शर्मा, मिथिलेश गिरी, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, सीमा, मीनू शर्मा, सरिता शर्मा, अनोखी दुबे आदि मौजूद रहे।






