लापता हो रहे लाखों युवक युवतियां पता लगाने में पुलिस लापरवाह, मानव तस्करी का अंदेशा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश के अंदर लापता को रहे युवक, युवतियों, महिलाओं व पुरुषों के मामले को लेकर राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा आज प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि देश में लाखों लोग लापता हो रहे हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इसके बावजूद उनकी तलाश को लेकर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज कचहरी पहुंचकर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि भारत में लापता बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्थानीय पुलिस शासन प्रशासन इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता है जिससे यह समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं यह मानव तस्करी से तो नहीं जुड़ा है, जिसको बहुत गंभीरता से लेने की आवश्यकता है नेशनल क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने अब तक 2024 और 25 के आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए हैं। ग्लोबल मिसिंग किड्स नेटवर्क के अनुसार लाखों बच्चे महिलाएं और पुरुष देश भर से गायब हो रहे हैं जिसमें 60% महिलाएं लापता हो रही हंै। अधिकतर मामलों में स्थानीय पुलिस गंभीरता नहीं दिखती है जिससे लापता लोगों के मिलने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं देश में लापता बच्चे महिलाएं और पुरुष के 80% मामले तो दर्ज तक नहीं किए जाते हैं या जो मामले दर्ज होते हैं उसमें लापता को तल्ृााश करने के बजाय लीपा पोती कर बंद कर दिया जाता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाए और देश भर के लापताओं के आंकड़े मंगाकर गंभीरता से जांच की जानी चाहिए की यह मानव तस्करी से जुड़े मामले तो नहीं है। जिला स्तर पर नेशनल ह्यूमन ट्रैकिंग एजेंसी को सक्रिय कर लापताओं की तलाश की जानी चाहिए। लावारिस लाशों का डीएनए और फोटो सुरक्षित रखकर उनकी पहचान कराई जानी चाहिए सोशल मीडिया और अनेक पोर्टल पर फोटो डालकर लावारिस लाशो की पहचान कराई जानी चाहिए। देश भर से लापता लोगों की जानकारी (एनसीआरबी) नेशनल क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो को भेज कर तत्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। मानव तस्करी में गिरफ्तार लोगों को फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर 3 माह में सख्त सजा के रूप में फांसी दी जानी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में संजय अरोड़ा, सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, अंजू शर्मा, नेहा गोयल, दीपा गुर्जर, संजय गोस्वामी, अंकित पाल, राजेश शर्मा, राज कुमार गर्ग, नवीन त्यागी, सुंदर सैनी, मनोज कुमार, पंकज लूथरा, अरविंद कुमार, राजदीप सिंह तोमर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal