अब और बोझ सहन नहीं कर सकती भारत माता : बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छत्रपति शिवाजी सेना के तत्वावधान में जीआईसी मैदान पर रविवार को आयोजित हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि, भारत माता अब और बोझ सहन नहीं कर सकती, ज़्यादा आबादी पूरी डेमोग्राफी बदल रही है समय की मांग है और आवश्यकता भी है जनसंख्या नियंत्रण कानून की। उन्होंने लंबे संघर्ष के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि अभी हिन्दुत्व की रक्षा के लिए एक और लड़ाई को लड़ने की जरुरत है।

इससे पूर्व इस अधिवेशन का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं शंखनाद के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिवाजी के सैनिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रवादी उद्घोष लगाए, जिससे जनमानस में जोश के साथ ही संकल्प की भावना प्रबल हुई।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने हिंदू स्वराज्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपना संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदुत्व की ताकत के आगाज का प्रतीक है। उन्होंने संगठित हिंदू समाज को सशक्त राष्ट्र की आधार शिला बताया। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुस्लिमों की संख्या राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से न केवल चिंता का विषय है, बल्कि स्थानीय सामाजिक संतुलन एवं कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि मुजफ्फरनगर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की पहचान को विशेष सत्यापन एवं खोज अभियान चलाया जाए तथा जांच में अवैध पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके मूल देश में वापस भेजा जाए।
राष्ट्रीय प्रवक्ता दर्पण वैदिक ने कहा कि धर्म राष्ट्र का प्राण होता है। उन्होंने समाज में व्याप्त समस्याओं को रेखांकित करते हुए उनके वैचारिक, सामाजिक एवं व्यवहारिक निवारण के मार्ग स्पष्ट किए। संगठन मंत्री जैकी राज सैनी ने जातिवाद जैसी तमाम सामाजिक विकृतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया। संचालन महासचिव धर्मेंद्र कटारिया ने स्वराज्य संकल्प को केंद्र में रखते हुए हिंदू समाज को दृढ़, जागरुक एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने का भी आह्वान किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कुछ लोग हमारे बीच के लोगो को आपस में जाति बिरादरी के नाम पर लड़वाने का काम कर रहे है ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि सांप्रदायिक दंगे तो प्रदेश में खत्म हो चुके है तो वो लोग अब क्या करेंगे ऐसे लोगों से बचना है। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बजरंगी ने गौरक्षकों एवं हिदुत्व का कार्य करने वालों का संरक्षण, समस्त छत्रपति शिवाजी सेना परिवार का कर्तव्य बताया। वहीं जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर मोहित सोलंकी ने कहा कि क्षत्रियत्व की भावना सदैव से राष्ट्र-रक्षा का आधार रही है और भविष्य में राष्ट्र की रक्षा के लिए यह परंपरा जीवित रहेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, ब्लॉक प्रमुख अमित राठी, देवांक चौधरी, अंकित आर्य ने भी अपने उद्बोधन में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज राष्ट्र व्यवस्था को सुधारने एवं समाज की रक्षा के लिए शिवाजी सैनिक को हर समय दल-बल के साथ सजग, संगठित और समर्पित रहने की जरुरत है। इस दौरान विवेक, सुलभ राय, अमन राय, राहुल धीमान, ध्रुव पाल, आदित्य, शांतनु, विकास वर्मा, अमित विश्वकर्मा, सत्यवीर, सुधांशु, दीपांशु, आकाश, प्रणव, गौरव रावत, मोहित, दिवाकर, शिवा, अजय, सागर, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal