पालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को नहीं मिला 3 माह से वेतन, चेयरपर्सन आवास पर जाकर सुनाई अपनी पीड़ा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका आउटसोर्स सफाई कर्मियों से जुड़े एक मामले के चलते 397 कर्मचारियों का वेतन बीते 3 माह से अटका है। ठेकेदार फर्मों की उक्त कथित धोखाधड़ी ने कर्मियों को आर्थिक तंगी में धकेल दिया, वहीं पालिका प्रशासन पर अब इन कर्मियों का वेतन जारी कराने का मार्ग तलाश के दबाव के बीच चेयरपर्सन ने भरोसा दिया कि जल्द बोर्ड बैठक बुलाकर समस्या समाधान कराया जायेगा।
नगरपालिका में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मियों व वाहन चालकों का वेतन संकट लगातार गहराता जा रहा है। नगर पालिका में कर्मचारियों की आपूर्ति कर रही ठेकेदार फर्मो आरवाई सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस प्रा. लि. प्रयागराज व अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. पर ईपीएफ के नाम पर गबन किए जाने का आरोप सामने आया है। इसके चलते इन फर्मों के अधीन कार्यरत 397 कर्मियों को नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। इन 397 कर्मियों में 369 सफाईकर्मी और 28 वाहन चालक शामिल हैं। 3 माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जांच में गंभीर तथ्य उजागर हुआ है कि अलर्ट सिक्योरिटास प्रा. लि. ने कर्मियों के ईपीएफ के नाम पर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की। फर्म ने नगर पालिका के समक्ष फर्जी चालान प्रस्तुत कर 17,4,357 रुपये की ईपीएफ राशि को जमा दिखा दी, जबकि वास्तविकता में मात्र 69 हजार 494 रुपये जमा किए गए। इस घोटाले के सामने आने के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने दोनों आपूर्तिकर्ता फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की और विधिक प्रक्रिया भी शुरू कराई। फर्मों के भुगतान पर रोक लगाए जाने के बाद से कर्मियों का वेतन पूरी तरह अटक गया, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रविवार प्रात: सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन कुमार, राजकुमार, सोनू बेनीवाल और पाल्ले राम के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पटेलनगर पहुंचकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भिेंट कीे और अपनी पीड़ा साझा की। इस दौरान भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए ईओ से बातचीत कर शीघ्र समाधान के लिए कहा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द बोर्ड बैठक बुला कर उनके वेतन भुगतान के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि रुका हुआ वेतन शीघ्र जारी किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मियों की ईपीएफ की बकाया राशि भी उन्हें दिलाई जाएगी। इसके लिए गड़बड़ी करने वाली ठेकेदार फर्मों के खिलाफ भी रिकवरी की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश ईओ को देने के साथ संबंधित फर्म के ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी स्थिति में कर्मचारियों का आर्थिक अहित नहीं होने दिया जाएगा और दोषी फर्मो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal