मंत्री कपिल देव के प्रयास से बहुआयामी आडिटोरियम के बूते बदलेगी शहर की दिशा और दशा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के विकास की दिशा और दशा को सुधारने की दिशा में प्रयासरत एमडीए की पहल पर जल्द बहुआयामी आॅडिटोरियम मिलने जा रहा है। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आॅडिटोरियम न केवल सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनेगा, अपितु नगर में आधारभूत संरचना को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

जनपद मुजफ्फरनगर में वर्षों से प्रतीक्षित पहले आॅडिटोरियम की भव्य रूपरेखा अब सामने आ गई है। यूपी सरकार में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा एवं उद्यमशीलता विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर के साथ राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आडिटोरियम के प्रस्तावित शिलान्यास से पूर्व निर्माण कार्यों को लेकर विचार मंथन किया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की डीपीआर पर चर्चा करते हुए इस भवन की संरचना, आधुनिक सुविधाओं के साथ ही ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा मानक, पार्किंग, दर्शक क्षमता तथा निर्माण की समय सीमा जैसे अन्य बिंदुओं पर मंथन किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 800 सिटिंग के शानदार बनने वाले करीब 27 करोड़ की लागत से शहर में बनने वाले अत्याधुनिक बहुआयामी आडिटोरियम के लिए डीएम, एमडीए और जीआईसी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इससे होने वाले लाभ को गिनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों, पूर्ण पारदर्शिता व निर्धारित समय सीमा में पूरा किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि परियोजना जन अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतर सकें। मंत्री कपिल देव की मौजूदगी में एमडीए की ओर से जारी आडिटोरियम का प्रस्तावित नक्शा जारी होते ही यहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला और इस पहल को सरकार के विकास कार्यों का प्रतीक बताया। प्रस्तावित आडिटोरियम में भविष्य पर चर्चा करते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस निर्माण से शैक्षणिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही सेमिनार, नाट्य प्रस्तुतियों, संगीत संध्या एवं सामाजिक आयोजनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने दावा किया कि यह केंद्र विद्यार्थियों के साथ युवाओं, कलाकारों व सामाजिक संगठनों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुजफ्फरनगर के समग्र विकास को नई दिशा देगी। इससे न केवल शहर की सांस्कृतिक चेतना को बल मिलेगा, बल्कि बौद्धिक विमर्श और सामुदायिक सहभागिता भी सुदृढ़ होगी। उक्त आडिटोरियम निर्माण से जिले की पहचान आधुनिक व विकसित शहर के रूप में और भी अधिक मजबूत होगी। इस दौरान अध्यक्ष सुधीर सैनी, जितेन्द्र कुच्छल, कैप्टन प्रवीण, नवनीत कुच्छल, विपुल भटनागर, जीतसिंह तोमर, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, एक्सईएन विनीत अग्रवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार राणा, एई ड़ीके तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal