फिर से सक्रिय हुआ पालिका प्रशासन, बाजारों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों व ठेले-खोंमचों के साथ दुकानों के बाहर रखा हुआ सामान जाम की समस्या का एक बड़ा कारण बन चुका है, जिससे मुक्ति पाने को जिला प्रशासन के साथ पालिका प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसी स्थिति के बीच लोगों से जाम से राहत दिलाने एवं अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को फिर से पालिका प्रशासन की ओर से शिवचौक के आसपास भगत सिंह रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को भविष्य में सड़क पर कब्जा किए जाने की स्थिति में जुर्माना करने के साथ सामान जब्त किए जाने के लिए तैयार रहते के संकेत दिए।
करीब एक सप्ताह बाद फिर से नगरीय क्षेत्र में पालिका टीम अतिक्रमण करने वालों पर सख्त दिखाई दी। इस कड़ी में बुधवार को नगरपालिका परिषद की टीम ने प्रभारी टीएस पारूल यादव के नेतृत्व में शिवचौक पहुंची। इस दौरान टीम ने शिवचौक से भगत सिंह रोड तक सड़क के दोनों ओर बेतरतीब रूप से खड़े वाहनों और ठेलों वालों के साथ तमाम दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पालिका टीम को देखकर बाजारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पालिका टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेताया कि यदि नगर की सड़कों पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानों से बाहर रखे गए सामान को सड़कों पर न रखे जाने की सलाह देते हुए सुधार किए जाने की पहल में सहयोग मांगा। इसके साथ ही चेताया कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा हुई तो सामान जब्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal