प्रदूषण से लेकर पीजीआई तक सीएम के समक्ष रखा भाकियू अराजनैतिक प्रवक्ता ने अपना पक्ष

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना की क्षमता वृद्धि में धनराशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए वेस्ट यूपी में एम्स, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित किए जाने, जिला स्तर पर मुकदमों की फाइलिंग केंद्र, प्रदूषण जैसे विषयों के समाधान की मांग की। भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लि. मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार के लिए प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक व क्षेत्र के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से आभार किया।
इसके साथ धर्मेन्द्र मलिक ने मुख्यमंत्री से जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा आरडीएफ के नाम पर नगर पालिका ठोस अपशिष्ट/लीगेसी वेस्ट के जलाए जाने से उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण के कारण जन स्वास्थ्य की आपात स्थिति एवं संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन में तत्काल दंडात्मक-बाध्यकारी कार्यवाही करने, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई/स्वशासी घोषित किए जाने, प्रदेश के सभी जनपदों में हाईकोर्ट मुकदमों की ई-फाइलिंग सुविधा सुचारू रूप से लागू करने, रियल टाइम खतौनी बनाते समय अंश निर्धारण, नाम में त्रुटि ठीक कराने, राजस्व संहिता की धारा-24 के दुरूपयोग,चकबंदी में तकनीकी का उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। भाकियू राष्टÑीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि इन सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री जी द्वारा समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal