आउटसोर्स सफाई कर्मियों के लंबित वेतन दिलाने और कार्रवाई की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद की सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। चुनाव न कराने को गंभीर बताते हुए समाज के लोगों ने पालिका प्रशासन पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर मंगलवार को वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों और सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए समाज ने शीघ्र चुनाव कराए जाने और कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारी संघ का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है और परंपरागत रूप से हर 2 वर्ष बाद समय से चुनाव कराए जाते रहे हैं। इन चुनावों के बूते सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा, समय से वेतन का भुगतान, अन्य सुविधा व समस्याओं का समाधान किया जाता है, लेकिन वर्तमान में पालिका प्रशासन द्वारा चुनाव की घोषणा नहीं की जा रही है। सफाई कर्मचारी हितों को लेकर उन्होंने कहा कि कई बार संगठनों के माध्यम से पालिका चेयरपर्सन व अधिशासी अधिकारी से चुनाव कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने इसे दलित समाज के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी वर्ग में बड़ी संख्या में लोग वाल्मीकि समाज से आते हैं और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान कर्मियों परिवारों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी उठाया। इस ज्ञापन में मांग की कि संविदा पर कार्यरत मृतक कर्मियों के आश्रितों को अब तक ठेके में समायोजित नहीं किया है, जबकि यह उनका अधिकार है। उन्होंने मांग की कि इन मृतक आश्रितों को ठेके में समायोजित किया जाए। इसके अलावा ठेका सफाई कर्मियों के दिसंबर और जनवरी माह के वेतन में कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थिति सभी के सामने स्पष्ट है, इसके बावजूद ठेका कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने डीएम से अपील की कि दलित समाज के साथ हो रहे इस अन्याय को रोका जाए और सफाई कर्मचारियों को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में वाल्मीकि समाज के नेता राजकुमार बेनीवाल, अजीत कुमार, दीपक बेनीवाल, राजेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, नितिन कुमार व अमित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal