सड़क गुणवत्ता में खामी पर डीएम ने फटकार, भुगतान रोकने के लिए आदेश

Share :

करीब 6 माह पूर्व बनी सड़क देख डीएम ने लगाई क्लास,15वां वित्त आयोग से हुआ था सड़क निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद क्षेत्र में बीते दिनों हुए निर्माण कार्यों का सच जानने की खातिर डीएम उमेश मिश्रा ने पालिका अफसरों के संग स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मिली शिकायत का सच सामने आने पर डीएम ने नगर पालिका के ठेकेदार का भुगतान रोके जाने के साथ संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट किए जाने के पालिका ईओ को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र के वार्ड 55 व 27 मौ. खालापार स्थित फक्करशाह चौक से एके सैनेट्री स्टोर तक होने वाले इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अफसरों को भारी अनियमितता मिली। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बीते माह 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत बनी 247 मीटर सीसी सड़क का पालिका ईओ के साथ निरीक्षण किया। इस बीच निर्माण कार्यों का स्तर देखने के बाद ईओ पालिका को संबंधित फर्म ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए भुगतान रोकने के साथ ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम द्वारा किए निरीक्षण में मिली खामी के बाद जनपद में निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों में हड़कंप मचा है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड सं. 55 एवं 27 मौहल्ला खालापार स्थित फक्करशाह चौक से एके सैनेट्री स्टोर तक 15वां वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्माण कराई गई कुल 247 मीटर सीसी सड़क का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त 247 मीटर सीसी सड़क का निर्माण करीब 06 माह पूर्व हुआ था, परन्तु उक्त सड़क के बीच में दरार आने के कारण संबंधित पालिका ठेकेदार द्वारा फजीहत से बचने के लिए तारकोल से सड़क की उक्त दरार को भरवाकर आनन-फानन में फिर से सड़क की मरम्मत करा दी। मंगलवार को शिकायत के आधार पर निरीक्षण में मिली बड़ी खामी का संज्ञान लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने सम्बन्धित पालिका के ठेकेदार को मौके पर फटकार लगायी। इसके साथ उन्होंने मौके पर इस तरह की कार्रवाई को गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त मामले में अधिशासी अधिकारी पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को उक्त सम्बन्धित ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए उक्त फर्म/ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्ट करने के लिए भी आदेशित किया। इस दौरान पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सहायक अभियन्ता निमाण नैपाल सिंह एवं संबंधित ठेकेदार मैसर्स धीरज पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई