मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए जिले में शुरू सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका विषय पर श्रीराम कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय भाषण, रील बनाना और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। विभिन्न महाविद्यालयों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच संपन्न प्रतियोगिता के परिणाम में भाषण प्रतियोगिता में सनातन धर्म महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों तानिया मित्तल तथा अक्षय कुमार ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रील प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र करण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं मंडल स्तर पर हुई भाषण प्रतियोगिता में सनातन धर्म कॉलेज के छात्र अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर तथा शिक्षकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई तथा भविष्य में इसी प्रकार से विभिन्न शैक्षणिक एवं सह पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






