सुरक्षा कारणों से अब गन्ना वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में कोहरे व बढ़ती ठंड को देखते हुए सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के उद्देश्य से उन्होंने गन्ना विभाग के अफसरों को आदेश दिए कि गन्ने के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगाएं, ताकि रात्रि व कोहरे के बीच वाहन दूर से दिखें और हादसों की आशंका कम हो सके। उन्होंने सड़कों पर लगे संकेतकों को ठीक कराने के निर्देश दिए। डीएम ने व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी एसडीएम, ईओ, पालिका/नगर पंचायतों और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में इसे सख्ती से पालन कराया जाए।
ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने बेघर व असहाय लोगों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि में गश्त के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले या फुटपाथ पर सोता मिले और उसके पास आश्रय की व्यवस्था न हो, तो उसे निकटतम रैन बसेरे में पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए कंपनी बाग में अतिरिक्त शेल्टर होम चालू कराया। पात्र व्यक्तियों को वहां पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और पुलिस विभाग को सौंपी है।
एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और शासन की स्पष्ट मंशा है कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। इसी क्रम में पुलिस विभाग को जरुरी निर्देश जारी कर दिए हैं तथा सभी थानों और अफसरों को रैन बसेरों की सूची उपलब्ध करा दी है।
उन्होंने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र में टाउन हॉल व रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे स्थापित हैं। वहीं मीरांपुर, जानसठ, खतौली, बुढ़ाना, पुरकाजी, सिसौली, चरथावल, भोकरहेड़ी और शाहपुर में पालिका/नगर पंचायत कार्यालयों में रैन बसेरे बनाए हैं, जहां जरूरतमंदों को रात्रि विश्राम की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी आॅपरेशन सेंटर के हेल्प लाइन 1077, 9412210080 व 0131-2433023 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई