मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज के एक्टिविटी क्लब और आईटी विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा के विकास में स्वामी विवेकानन्द जी का योगदान विषय पर सोमवार को माँ सरस्वती सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ सोनाक्षी धीमान प्रमुख आईटी विभाग ने प्रभावशाली एंकरिंग के साथ किया। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस तथा स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि अर्पण पर प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन दर्शन को अपनाने का संदेश देते हुए उन्हें अनुशासन, आत्म विश्वास, सकारात्मक सोच एवं परिश्रम के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द की विरासत युवाओं के लिए मार्गदर्शक है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वामी जी के जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रेरणा, जस्मा, अनुष्का रावत, अंशिका त्यागी एवं छवि ने अपने भाषणों के माध्यम से शिक्षा के महत्व, चरित्र निर्माण, आत्म विश्वास, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त तनिषा शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द पर आधारित कविता पाठ किया। इस दौरान अंकुर त्यागी, कोमल रामी, श्रुति सिंघल, रश्मि वर्मा, मीनाक्षी भारद्वाज, प्रीति त्यागी, पवि सैनी, डॉ. अंशुल शर्मा, संदीप कुमार, नितिन कुमार शामिल रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से






