नववर्ष मिलन कार्यक्रम में लिया विकास भवन कर्मचारी संगठन ने कर्मचारी हित का संकल्प

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहने के पवित्र संकल्प के साथ विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन की विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक नीलम रानी, भीमसेन पाल व संजय कुमार एवं संचालन पंकज बालियान और कुलवन्त सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


विकास भवन स्थित सभाकक्ष में संपन्न विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के संजय शक्ति कलियुगे के जय घोष के बीच संगठन पुनर्गठन के लिए आहूत की गई बैठक में लिए निर्णय के अनुसार अध्यक्ष राहुल चौधरी व महामंत्री कुलवन्त सिंह के नेतृत्व में विकास भवन के समस्त विभागों के कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए नववर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में सभी की सहमति से नई कार्यकारणी के गठन को मंजूरी देने के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग समेत कर्मचारी हित को लेकर हर संभव प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राहुल चौधरी, महामंत्री कुलवंत सिंह, नाजिर धूमसिंह त्यागी, संजय कुमार, विनोद कुमार, अवनीश कुमार, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार, गौरव कुमार, जीशान नबी सिद्दीकी, अंजली सिंह, अब्दुल्ला, इन्तखाब हुसैन जैदी, मौ. युसूफ, सुधीर कुमार, नितिन गोयल, राहुल राणा, धीरसिंह, सांरगा भारद्वाज, सुमित शर्मा, विवेक सोम, लियाकत अली, सन्नी चौधरी, सुमित कुमार, अमित आंत्रे, सचिन जैन, हिमांशु, नितिन शर्मा, लोकेश्वर शर्मा, अर्चना शर्मा, कपिल मोहन अरोरा, सुमित कुमार, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई