गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिखों के दसवें गुरू धन-धन सत गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रेम, श्रद्धा, सेवाभाव और अनुशासन से ओत-प्रोत इस नगर कीर्तन ने पूरे नगर क्षेत्र को गुरूवाणी व वाहेगुरु के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
धन-धन श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार को श्री गुरू सिंह सभा की ओर से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ प्रात: 08 बजे गांधी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे से हुआ। जो गांधी कॉलोनी से होते हुए लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रुड़की रोड, शिवचौक, गुरू तेग बहादुर मार्किट तथा झांसी रानी कोर्ट रोड से होते हुए दोपहर एक बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ। इस नगर कीर्तन के शुभारंभ अवसर पर श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. सतपाल मान व सचिव स. अजीत मलिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने पंच प्यारों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी पर श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा करते हुए निशान साहिब दिखाकर नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया।
नगर कीर्तन में शहर के प्रसिद्ध गुरू गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली दशमेश नगर कीर्तन झांकी आकर्षण के केंद्र में रही, जिसने संगत का मन मोह लिया। नगर कीर्तन पर रुड़की रोड पर पंजाबी समाज समिति एवं स्वयं सेवक संघ पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं नगर कीर्तन मार्ग पर कई सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भी पुष्पवर्षा की। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आई संगत ने भी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। गुरू पंथ साहिब जी की सवारी इस दौरान पालकी में विराजमान रही, जिसकी अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। उनके आगे संगत ने जल का छिड़काव करते हुए वाहेगुरू जी के जयकारों के साथ में श्रद्धालु आगे बढ़ते दिखे।
नगर कीर्तन में गांधी कॉलोनी, नुमाईश कैंप एवं घास मंडी की प्रभात फेरियां भी कीर्तन करते हुए साथ चल रही थीं। इस बीच नगर के सभी गुरूद्वारों को बड़ी आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा मार्ग जगमगाता रहा। नगर कीर्तन के सबसे पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ सेवादारों द्वारा नगर कीर्तन मार्ग पर सफाई व्यवस्था संभालते हुए जूठे पत्तल और गिलास एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के प्रसाद के स्टॉल लगाए गए। वहीं, आतिशबाजी की भी व्यवस्था श्री गुरू सिंह सभा द्वारा की गई। नगर कीर्तन के दौरान प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. सतपाल सिंह मान एवं सचिव स. अजीत सिंह मलिक ने नगर कीर्तन में शामिल हुई समस्त संगत एवं ट्रॉलियों द्वारा पधारी ग्रामीण संगत का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में श्री गुरू गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाश पर्व आगामी मंगलवार 6 जनवरी को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा रोडवेज पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़े श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal