मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2025-26 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सहित सभी जिला स्तरीय बैंकर्स व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में उप कृषि निदेशक ने बैंकर्स को अधिक से अधिक पात्र कृषकों को फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। जनपद में रबी मौसम हेतु 3 फसल क्रमश: गेहूँ, की बीमित धनराशि अंकन 88,100 रुपए प्रति हेक्टेयर तथा प्रीमियम धनराशि 321.50 रुपए प्रति हेक्टेयर, सरसों की बीमित धनराशि 74200 रुपए हेक्टेयर तथा प्रीमियम की धनराशि अंकन 1113.00 रुपए प्रति हेक्टेयर एवं आलू की बीमित धनराशि अंकन 188800 रुपए प्रति हेक्टेयर व प्रीमियम की धनराशि 9400.40 रुपए प्रति हेक्टेयर अधिसूचित है। एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी आॅफ इंडिया लि. लखनऊ के प्रतिनिधि द्वारा बैंकर्स को अवगत कराया कि ऐसे कृषक जो योजना में प्रतिभाग नहीं करना चाहते, उनके लिए आप्ट आउट की अन्तिम तिथि के पश्चात जिन कृषकों द्वारा आप्ट आउट फार्म पोर्टल पर अपलोड नहीं कराए, उनको अनिवार्य रूप से फसल बीमा से जोड़ दिया जाये।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






