डी एस पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में बहुत हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मस्ती की। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में आज बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में आज स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन, स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा एवं स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आज जूनियर ग्रुप में एलकेजी कक्षा के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों सहित किसान , सैनिक पक्षियों ,फलों एवं सब्जियों तथा परियों एवं पानी की बूंद का रूप धारण करके स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा एवं एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन के समक्ष प्रस्तुतियां देकर सभी को अपने अंदाज में बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।


स्कूल डायरेक्टर रेणु शर्मा एवं एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने सभी बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बाल दिवस की बधाई दी। पानी की बूंद के रूप में सजकर आई प्राजंलि तोमर एवं तोता बनकर आए रुद्रांश शर्मा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेशभूषा में आए युवान बंसल, किसान बनकर आए श्रेयस तथा वीर वर्धन पाल एवं सैनिक बनकर आए रुद्रांश अत्रिश एवं इनाया सोनकर तथा परी बनकर आई गौरांशी एवं श्रेया , सुभाष चंद्र बोस बनकर आए अनिक सरोहा, पुलिसमैन बनकर आई वेदिका सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। सीनियर ग्रुप के बच्चों के लिए विद्यालय में खेल शिक्षक श्री रजनीश शर्मा, कमल वशिष्ठ एवं सागर शर्मा के निर्देशन में रस्सा खींच , वालीबाल एवं खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। कक्षा 10वीं एवं 11वीं के बीच आयोजित गर्ल्स खो-खो मैच में कक्षा ग्यारहवीं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा दसवीं की टीम को 12-6 से हराया । टॉस जीतकर पहले चेस करते हुए 11वीं की टीम ने निर्धारित 7 मिनट में दसवीं की टीम के 12 खिलाड़ी आउट किये जबकि 12 अंकों के स्कोर का पीछा करने उतरी दसवीं की टीम निर्धारित समय में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के कुल 6 खिलाड़ी ही आउट कर सकी। कक्षा ग्यारहवीं की ओर से धानी ,मुस्कान ,वंशिका बालियान ,नंदिनी ,उन्नति एवं लविष्का ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जबकि कक्षाऊ दसवीं की ओर से कप्तान वंशिका पवांर ने हार ना मानते हुए अन्त तक अपनी टीम की जीत के लिए संघर्ष किया । कक्षा 10वीं एवं 11वीं के बच्चों के बीच ही वॉलीबॉल का मैच आयोजित कराया गया जिसमें 11वीं की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी दसवीं की टीम को 15 -11, 6- 15 एवं 15- 4 के तीन सेटों में से दो सेट जीतकर शानदार जीत प्राप्त की । इनके अतिरिक्त बाल गीतों की धुन पर बच्चों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने पुनः विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal