आशा एवं आंगनबाड़ियों को महिला आयोग सदस्या ने किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या सपना कश्यप ने तहसील सदर के ब्लॉक बघरा में महिला जनसुनवाई के साथ जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। आयोग सदस्या ने महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं सुन, संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता ना बरती जाए।
जनसुनवाई से पूर्व आयोग सदस्या ने विकास खंड बघरा में सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि डिस्पेंसरी में सभी दवाइयां उपलब्ध रहें। कोई दवाई खत्म हो जाने से पूर्व उन दवाइयों की मांग कर ली जाए जिससे मरीजों को आसानी से दवा मिल सके। कोई दवा बाहर से न लिखी जाने के साथ उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव सीएचसी में कराने के भी निर्देश दिए।
आयोग सदस्या सपना कश्यप ने बाल विकास एवं पुष्ट आहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई में पोषण पोटली का वितरण करने के साथ 06 माह के शिशुओं को अन्न प्राशन भी कराया। उन्होंने जनसुनवाई के उपरांत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में वर्ष 2025 में संभव अभियान तथा 8वें पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मिशन-शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शुरू समर्पित विभिन्न सेवाओं व हेल्पलाईन नम्बरों तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के संबंध में जानकारी देते हुए यहां पंफलेट के माध्यम से जागरूक किया व महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष शर्मा, क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राय, बीएलओ प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा, महिला थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार एवं समाज कल्याण विभाग के एडीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal