मुजफ्फरनगर। जनपद के दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता तेगबहादुर सैनी के पुत्र निपुण सिंह हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बन गए हैं। वह पिछले बीस वर्षों से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रयागराज में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
निपुण सिंह ने मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल से वर्ष 2000 में 12वीं पास करने के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी से एलएलबी ऑनर्स किया था। इसके बाद सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए चले गए थे और तब से वहीं पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। अब निपुण सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनके बीस वर्ष की प्रैक्टिस और मुकदमों के आधार पर हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में
हाईकोर्ट की कमेटी ने मान्य कर दिया है। निपुण सिंह के पिता तेग बहादुर सैनी मुजफ्फरनगर में दीवानी एवं रेंट कंट्रोल एक्ट के जाने माने अग्रणी अधिवक्ता हैं। उनकी सीनियर एडवोकेट बनने पर मुजफ्फरनगर कचहरी में भी अधिवक्ताओं ने खुशी जताई और एक बहादुर सैनी को बधाई दी।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






