आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा उत्तर प्रदेश: डा सोमेंद्र तोमर

Share :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जनपद के प्रभारी मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्य घर घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी के नारे से जनता को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री डॉ सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं। उनका कहना था कि भाजपा का यह अभियान सिर्फ आर्थिक स्वावलंबन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, लघु उद्योगों को सशक्त बनाना और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 3 अक्टूबर से 25 दिसम्बर तक जिलेभर में चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जनजागरण रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” की भावना तभी साकार होगी जब हर नागरिक देश के उत्पादों को अपनाएगा और स्वदेशी उद्यमों को सहयोग देगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का संकल्प है, जिसे भाजपा जिले के हर नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अचिंत मित्तल, सुधीर खटीक, शरद शर्मा, हरेंद्र शर्मा सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई