चेयरपर्सन ला रही 80 करोड़ की नगर विकास की योजनाएं

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास को पंख लगाने के साथ इस विकास यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन इस बार 80 करोड़ रुपये की नगरीय विकास योजनाएं लेकर आई हैं। आगामी 13 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक में ऐतिहासिक एजेंडा सदन में प्रस्तुत करने की तैयारी हो चुकी है। इस विकास योजना के अंतर्गत शहर के 55 वार्डों में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें सड़क, नाली, जल निकासी व सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया है।
नगरपालिका परिषद् की बोर्ड बैठक 03 जून के बाद नहीं हो पाई है। अब करीब 4 माह बाद नगरीय विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए बोर्ड बैठक तय की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की स्वीकृति मिलने के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शनिवार देर शाम 128 प्रस्ताव वाला भारी भरकम एजेंडा जारी कर दिया है, जिसके अनुसार 13 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में बोर्ड बैठक प्रस्तावित की गई है। इस एजेंडे में सामान्य तौर पर कांवड़ यात्रा, अग्निवीर सेना भर्ती, कर्मियों को ठंडी वर्दी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और पालिका भवनों में मरम्मत के साथ शहरी विकास के लिए कई बड़ी योजनाओं में पेयजल आपूर्ति एवं पथ प्रकाश व्यवस्था पटरी पर लाने व सीसी सड़कों का जाल बिछाने की बड़ी पहल की है। इस जारी एजेंडे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी वार्डों में करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि से सीसी सड़क व अन्य कार्यों को शामिल किया है। इसमें कई बड़ी सड़कें-नालों के निर्माण कार्य शामिल हैं। 44 करोड़ 85 लाख 36 हजार 550 रुपये की लागत से 55 वार्डों में सुलभ आवागमन, जल निकासी, सौन्दर्यकरण आदि के लिए 337 कार्य प्रस्तावित हैं, वहीं सभी वार्डों में 1 करोड़ 72 लाख 25 हजार रुपये की लागत से चैनल, नाली पुलिया व सड़क मरम्मत के 56 कार्य अलग से शामिल किए हैं।
इस बोर्ड बैठक में पथ प्रकाश व्यवस्था संवारने में चेयरपर्सन ने बड़ा निर्णय लेते हुए करीब दो वर्षों से नई लाइटों की खरीद का मामला शिकायतों और जांच में अटक जाने के कारण उन्होंने लाइट खरीद के साथ ही हाईमास्ट लाइट, फैंसी स्ट्रीट लाइट व सेमी हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अलग से प्रस्ताव शामिल किए हैं, जिनमें एटूजैड चौराहा, सुरेन्द्र नगर कॉलोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य 5 स्थानों पर 16 मीटर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक, आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। 75 और 45 वॉट की करीब 3000 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने का प्रस्ताव भी शामिल किया है। इसके साथ ही पालिका में सीमा विस्तार के बाद कार्य विभाजन के प्रस्ताव को भी लाया जा रहा है, जिसमें पालिका के वर्तमान में बने 55 वार्डों को 8 के बजाए 12 हल्कों में बांटने का प्रस्ताव है, ताकि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ कम होने के साथ लोगों को सुलभ व्यवस्था बने। अचल सम्पत्ति नामांतरण के लिए अंतिम निर्णय के अभाव में लटकी 650 पत्रावलियों का निस्तारण कराने को बोर्ड ईओ को अधिकार देने का निर्णय भी लिया जा रहा है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा है कि यह योजना केवल अधोसंरचना सुधार नहीं बल्कि स्मार्ट और सुगम शहर की दिशा में एक ठोस कदम है। पालिका बोर्ड की बैठक में यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो आने वाले महीनों में शहरवासियों को जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। यह योजना नगर क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal