डीएम-एसएसपी व चेयरपर्सन ने किया लोगों को जागरुक

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर यूपी में अपने यौवन की ओर अग्रसर मिशन शक्ति अभियान के बीच महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के साथ सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के पवित्र उद्देश्य से रविवार को जनपद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ, एएसपी-सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा व सीओ फुगाना रूपाली राव चौधरी ने संयुक्त रूप से शिवचौक से मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन शक्ति अभियान-5.0 को लेकर शुरू अभियान के तहत आला अधिकारियों ने बताया कि यह एक्सप्रेस वाहन डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता संदेश, लघु फिल्में व गाइडलाइन शहरभर में प्रदर्शित करेंगा। उन्होंने कहा कि वाहन के जरिए आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाओं तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता सेवा, 1930 साइबर अपराध रिपोर्टिंग हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन तथा 1098 बाल सहायता हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाना तथा नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से साइबर थाना प्रभारी सुल्तान सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी उमेश रोरिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal