नई मंडी रामलीला में रावण वध करने के बाद निकली श्रीराम विजय यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के बीच में राक्षसराज रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले दहन होने के बाद भगवान श्री राम की क्षेत्र में भव्य विजय यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस विजय यात्रा के बीच रास्ते में नई मंडी सी-बाजार में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज के आवास पर भरत मिलाप की लीला का भव्य मंचन हुआ। यहां नंदीग्राम बनाकर भरत-शत्रुघ्न जी अपने भ्राता प्रभु श्रीराम के इंतजार में आंखें बिछाए हुए थे। इस दौरान हनुमान जी ने आकर जब सूचना दी कि भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त कर शीघ्र दर्शन देने के लिए यहां आने वाले हैं, तो वहां खुशी की लहर दौड़ गई।

नई मंडी रामलीला भवन से प्रारंभ हुई विजय यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जब सी-बाजार में पहुंची, तो हर ओर जय श्रीराम का जयघोष होने लगा। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण समेत वहां पहुंचे और यहां भरत मिलाप की लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर श्रीराम के विजय यात्रा में पहुंचने पर रथ से मंच तक कंधे पर लेकर आने का सौभाग्य भगवान श्रीराम को सार्थक भारद्वाज द्वारा लक्ष्मण जी को उद्यमी भीम कंसल और माता सीता को अरविंद भारद्वाज के द्वारा अपने कंधों पर बैठाकर मंच तक पहुंचाया गया, जहां पर भगवान श्रीराम एवं भरत का मिलन हुआ। सैकड़ों लोगों ने भगवान श्रीराम, सीता जी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी समेत भक्तिभाव के साथ में आरती की गई। इस दौरान भजन भी प्रस्तुत किए गए।

श्रीराम-भरत मिलाप के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज द्वारा अपने भाई पूर्व शिक्षा उपनिदेशक आशुतोष भारद्वाज, जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वशिष्ठ भारद्वाज व परिवार के सदस्यों माधव कांत भारद्वाज, सार्थक भारद्वाज और नारायण भारद्वाज के साथ भगवान श्री राम की आरती की। उद्यमी भीम कंसल ने भी भगवान श्री राम का तिलक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से महामंडलेश्वर संजीव शंकर, राधेश्याम स्वामी, नितिन सिंघल, विशाल स्वामी, रजत राठी, वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश, सलेक पाल, शरद गोयल, कन्हैया शर्मा, नमन मित्तल एड व परीक्षित मित्तल एडवोकेट के साथ राजकुमार गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal