भारत विकास परिषद मेन ने मनाया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन ने संस्कृति सप्ताह समापन एवं गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के संयोजक मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, बृजमोहन शर्मा एवं रश्मि विनायक रही। मुख्य अतिथि डॉ. आरके गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम के साथ किया। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने गुरू व शिष्य के संबंध को राष्ट्र एवं संस्कृति की आधार शिला बताते हुए गुरू महिमा को इस बीच विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि विनायक ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर रचना प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण पर बच्चियों को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण पर जोर दिया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने वर्तमान में देश के आसपास नेपाल की स्थिति से चिंतित होते हुए व भारतीयों को जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान डॉ. रितु रानी, वंदना शर्मा, धीरज उपाध्याय, राजीव त्रिखा ने अपने विचार रखे। कोरियोग्राफर मोहन लाल के निर्देशन में छोटी बच्ची कायरा और कामाख्या द्वारा राम मंदिर और कृष्ण लीला पर विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. अंजली गर्ग ने ‘मैं और मेरी सखी किताबें’ रचना को वाणी दी। इस दौरान अतिथि व मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम में इस दौरान विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. दीपक गर्ग, अनुराग गुप्ता, मनोज शर्मा, डॉ. राहुल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal