मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना ने गौ माता को राजमाता का दर्जा दिए जाने, देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने, हिंदू बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी 26 अक्टूबर को विराट महासम्मेलन करने जा रहा है। इसकी घोषणा करते हुए क्रांति सेना ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उक्त सम्मेलन की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।
पार्टी कार्यालय पर मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की संपन्न बैठक में क्रांतिसेना के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने संगठन को क्या गांव एवं वार्ड स्तर पर मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया। इसके साथ हिंदुत्ववादी मुद्दों के साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी या भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं को लेकर भी सड़कों पर आकर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बीच जनप्रतिनिधि और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ ने इस बीच भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। वहीं आज बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनमानस के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दल चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में क्रांति सेना पदाधिकारियों को आमजन से सीधा जुड़ाव बनाना होगा। इस दौरान शरद कपूर, मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, वेदप्रकाश, आलोक अग्रवाल, मंगतराम, गौरव गर्ग, संजीव वर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, भुवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






