Home » श्याम बाबा की भक्ति में देर रात्रि तक झूमते रहे आम ओ खास
श्याम बाबा की भक्ति में देर रात्रि तक झूमते रहे आम ओ खास
Friends Reporter Team
Share :
मुजफ्फरनगर। शनिवार को श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से नई मंडी रामलीला भवन में श्री श्याम वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति संगीत की वैतरणी में इस बीच वहां आम-ओ-खास ने बाबा की भक्ति गंगा में डुबकी लगाते हुए देर रात्रि तक रसपान किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम बाबा दरबार में पहुंचे योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अरूण गर्ग (पेपर वाले), अरविंद मिर्च वालों के सुपुत्र मोहित बंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करते हुए भक्ति संगीत के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विशाल गर्ग, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, राजेंद्र गुप्ता, चावल व्यापारी दिनेश मित्तल, अंकित गर्ग, श्रवण कुमार, सुजीत जिंदल, अग्रसेन भवन से जुड़े सत्य प्रकाश मित्तल, ललित माहेश्वरी, सौरभ, कपिल बुढ़ाना, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से शनिवार में नई मंडी रामलीला भवन में श्री श्याम वंदना महोत्सव के बीच भक्ति कीर्तन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। इस दौरान समस्तीपुर से आयी प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा व दिल्ली के भजन गायक अनुराग मित्तल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रेशमी शर्मा ने वह कौन है जिसने हमको दी पहचान है, आएगा, आएगा, आएगा और मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं भजन गायक अनुराग मित्तल ने भी अपने भजनों से कीर्तन में चार चाँद लगाए। देर रात तक पंडाल श्याम नाम के जयघोष से गूंजता रहा। इस दौरान महोत्सव में श्याम बाबा जी का भव्य फूलों से श्रृंगार किया गया। दरबार के बीचों बीच श्री श्याम बाबा विराजमान थे, जिनकी विशेषता यह रही थी कि ऊपर श्रीकृष्ण जी गोवर्धन पर्वत उठाए हुए दिव्य प्रतिमा सजाई हुई थी और चारों ओर गोपियों की झाँकी स्थापित थी, जिससे पूरा वातावरण अलौकिक और भक्तिमय हो उठा। इस दौरान नरेश पुनीया म्यूजिकल ग्रुप ने अपने सुरों से कीर्तन को और भी भव्य बना दिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान मुजफ्फरनगर जिले के आसपास के मंडलों में शामली, बुढ़ाना, गंगोह, पुरकाजी, लक्सर, मंगलौर, रुड़की, खतौली, मेरठ, कैराना की सभी संस्थाओं से धर्म प्रेमी आये हुए थे। श्याम प्रेमियों से पंडाल पूरी तरह से भरा रहा। कार्यक्रम का समापन गगनभेदी श्याम बाबा के जयकारों के साथ हुआ। इस बीच श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो
हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।
हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी