कोआपरेटिव बैंक एसो. का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। सहकारी बैंक कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने वाले बड़े संगठन को-आॅपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का राज्य स्तरीय अधिवेशन शनिवार को मुजफ्फरनगर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच प्रारंभ हुआ। नगर के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से आए शीर्ष ट्रेड यूनियन नेता और प्रदेश के 30 से अधिक जिलों के प्रतिनिधि एकजुट हुए, जहां सहकारी बैंकों की समस्याओं और कर्मचारियों के हितों पर मंथन शुरू हुआ।
अधिवेशन का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत, पटका, माला और शॉल पहनाने के बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और दिवंगत ट्रेड यूनियन नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आॅल इंडिया को-आॅपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन महासचिव केवीएस रवि ने अपने संबोधन में सहकारी बैंकों की मौजूदा चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अधिवेशन से सभी समस्याओं के समाधान की रणनीति तय होगी। उन्होंने कर्मचारियों की भूमिका को बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जयपुर से आए एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह आमेरा ने कहा कि आज नीति-निर्माता और बैंक प्रबंधन कर्मियों पर दबाव बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं, जबकि बैंकिंग व्यवस्था की मजबूती और सुधार पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार के श्रम सुधारों को कर्मचारी हितों के विपरीत बताया। वहीं इंदौर से आए एआईसीबीईएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीआर निमगांवकर, लखनऊ से यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एसके संगतानी, कानपुर से उप महामंत्री रजनीश गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने देश और प्रदेश से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख किया। वहीं जिला सहकारी बैंक के सीईओ राजेश कुमार ने बैंक की प्रगति में कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में फतेहपुर से प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र स्वरूप, लखनऊ से महासचिव विजय सक्सेना भी शामिल रहे। अधिवेशन व्यवस्था का नेतृत्व यूनिट मंत्री अशोक कुमार शर्मा एवं मंच संचालन यशवीर सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई