हारे का सहारा, श्याम बाबा हमारा के जयकारों से गूंजा शहर

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा बुधवार को नई मंडी एवं शहर क्षेत्र में डीजे की मधुर धुनों पर रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाते व श्याम नाम की मस्ती में झूमते-नाचते तमाम श्रद्धालु श्री श्याम बाबा का गुणगान करते हुए जब नगर की सड़कों से होकर गुजरे, तो हर कोई बाबा खाटू श्याम के अलौकिक दर्शन करने के साथ झूम उठा। इस दौरान ढोल ताशे की ताल पर आम ओ खास बाबा की मस्ती में झूमता दिखाई दिया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर हर ओर दिनभर शीश के दानी, तीन बाण धारी, हारे का सहारा, श्री श्याम बाबा हमारा व जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे। उधर, शोभायात्रा में शामिल होने को आने वाले श्याम भक्तों की सेवा के लिए आयोजन समिति के साथ समाजसेवी संस्थाओं की ओर से प्रसाद वितरण एवं भंडारे लगाये गए, जिसमें भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया।
बुधवार को श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 38वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दौरान माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) निकट स्वीट कॉर्नर बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ हुई श्री श्याम बाबा की शोभायात्रा का शुभारंभ सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, समाजसेवी भीम कंसल, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं व्यापारी नेता संजय मितल ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजन करके किया। इस दौरान अन्य अतिथियों के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अरविंद बंसल, अरुण गर्ग पेपर वाले, अंकित गर्ग चावल वाले, राजेंद्र गुप्ता, विशाल गर्ग, संजीव अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, सुखबीर सिंह आदि ने पूजन अर्चना करते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण के केंद्र स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम भव्य फूलों के श्रृंगार में सवार हो कर भक्तों को दर्शन दे रहे थे, वहीं बाबा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों तक इस बीच इंतजार करते दिखाई दिए। भव्य शोभायात्रा में मुख्य रूप से तीन बैंड, दो डीजे, आठ झांकी, ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी नगर वासियों का मन मोह रही है। इस दौरान सभी नगरवासियों द्वारा बाबा श्री श्याम का भव्य स्वागत किया। नई मंडी में प्रियांशु बंसल ने बाबा का जोरदार स्वागत करते हुए शोभायात्रा को और भी ज्यादा विशेष बना दिया। इस दौरान नई मंडी एवं नगर क्षेत्र में बाबा श्याम के प्रेमियों द्वारा शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की खान-पीने के साथ प्रसाद के स्टाल लगाए थे। शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों की ओर से कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। नगर की हृदयस्थली शिवचौक पर स्वागत की विशेष व्यवस्था किए जाने के साथ ही यहां पर आतिशबाजी की गई।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से शाुभायात्रा में मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग के अलावा एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई