3.50 करोड़ की नकली दवा खरीद में कारोबारी गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर। देश में नकली दवाओं की बढ़ती समस्या के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य सुरक्षा को चुनौती देते हुए मुजफ्फरनगर में एक दवा कारोबारी ने करोड़ों रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवाएं खरीदीं और नम्बर दो का कारोबार करते हुए उनको बिना बिलिंग के ही कथित रूप से उन्हें बाजार में बेच भी दिया। औषधि विभाग की टीम और पुलिस ने मिलकर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह दवा कारोबारी सीधे तौर पर आगरा में हुए नकली दवा कारोबार के कांड से जुड़ा पाया गया है। आगरा कांड में शामिल दवा कारोबारियों से ही ये नकली दवा मुजफ्फरनगर के इस कारोबारी ने खरीदी थी। कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया हैै। रात में सीओ और औषधि विभाग के अफसरों ने आरोपी से गहन पूछताछ की।
आगरा में सामने आए बहुचर्चित नकली दवा कांड की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर से एक बड़े दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की नकली एंटी एलर्जी दवा एलेग्रा आगरा के इसी नकली दवा सिंडीकेट से खरीदी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरुण गिरधर के रूप में हुई है, जो गांधी कालोनी स्थित आयुष मेडिकोज का संचालक है। बताया गया है कि मंगलवार देर रात औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आयुष मेडिकोज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी का नेतृत्व बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने किया। जांच के दौरान आरोपित के लैपटॉप, मोबाइल और विभिन्न दस्तावेजों को जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से बड़ी मात्रा में नकली एलेग्रा टैबलेट और कोलोस्ट्राल के उपचार के लिए दी जाने वाली टैबलेट रोजोवाश खरीदी थी।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य के अनुसार, 25 अगस्त को आगरा कांड के बाद प्रदेश शासन के निर्देश पर गठित टीम ने जनपद के सात मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यवाही की थीं, इसमें आयुष मेडिकोज भी शामिल रहा। उस दौरान काफी दवाईयां मिली थी, लेकिन आयुष मेडिकोज का आगरा के बंसल मेडिकोज से खरीदी का साक्ष्य नहीं मिला था। दो दिन पहले आगरा से आई टीम ने साक्ष्यों के साथ आयुष मेडिकोज पर छापा मारा था। इसमें आगरा के बंसल मेडिकोज से आयुष मेडिकोज के मालिक तरूण गिरधर ने कारोबारी के पास खरीदी गई दवाओं का कोई वैध बिक्री रिकार्ड नहीं मिला है। वहीं, उसकी दुकान और गोदाम से एक भी दवा नहीं बरामद हुई, जिससे स्पष्ट है कि दवाएं बाजार में पहले ही सप्लाई की जा चुकी हैं। मंगलवार की रात टीम ने तरूण गिरधर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नई मंडी राजू साव ने आरोपी से पूछताछ की और उसके डिजिटल उपकरणों की गहन जांच की जा रही है।

22 अगस्त को आगरा में पकड़ा गया था नकली दवा सिंडीकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नकली दवा कारोबार के लिए हुई गुप्त शिकायत के बाद शासन ने एसटीएफ के साथ विशेष ऑपरेशन तय किया और सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 22 अगस्त को आगरा स्थित हे मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। यहां पर बड़े पैमाने पर नकली दवा के कारोबार की पुष्टि हुई थी। 10 दिन तक चली जांच में सामने आया है कि आगरा की पांच, लखनऊ की दो और पुडुचेरी की तीन फर्मों से डेढ़ वर्ष में 200 करोड़ की संदिग्ध दवाओं की सप्लाई बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जनपदों के साथ ही 12 राज्यों में की गई।

25 अगस्त को मुजफ्फरनगर के सात दवा कारोबारियों पर पड़ा था छापा
उत्तर प्रदेश के आगरा में नशीली दवा का कारोबार करने वाले एक बड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई थी, वहां हुई जांच के तार मुजफ्फरनगर में कई दवा कारोबारी से जुड़े मिले तो 25 अगस्त सोमवार को सहारनपुर से सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल टीम के साथ मुजफ्फरनगर पहुंची। टीम में शामिल सहारनपुर के औषधि निरीक्षक राघवेंद्र व मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल के साथ दिनभर कई प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दिन टीम ने जिला परिषद मार्किट स्थित आनंद मेडिकल एजेंसी, वल्लभ मेडिकल एजेंसी, आयुष मेडिकोज गांधी कॉलोनी, श्रीजी मेडिकल एजेंसी, अल्ट्रा मेडिकल एजेंसी, एसआर मेडिकल एजेंसी, दिल्ली मेडिकल एजेंसी के अभिलेखों की जांच की और संदेह के आधार पर दवाइयों के नमूने लेकर जांच को भेजे थे। अब इसी छापामार कार्यवाही की जद में आये आयुष मेडिकोज गांधी कालोनी के दवा कारोबार तरूण गिरधर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal