माँ वैष्णो देवी यात्रा हादसा: घायलों के उपचार को आगे आए मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के कटरा में मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन की आपदा में मृतक तीर्थ यात्रियों के परिवारों के साथ अब योगी सरकार के मंत्री कपिल देव खड़े हो गए हैं। गुरूवार को उन्होंने अपने वादे के बीच पीड़ित परिवार को न केवल आर्थिक सहायता राशि सौंपी, बल्कि परिवार के घायल मुखिया का बेहतर उपचार कराने के लिए उसे खुद प्रसिद्ध वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके आग्रह पर वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन ने फ्री उपचार का भरोसा दिया। परिवार ने मंत्री कपिल देव और चिकित्सक का आभार प्रकट किया।
नगर के मौ. दक्षिणी रामपुरी से धर्मवीर प्रजापति के साथ 23 लोगों का एक दल मां वैष्णो देवी यात्रा पर गया था, जहां बीते 26 अगस्त में कटरा अर्धकुमारी के पास अचानक हुए भूस्खलन में इस दल में शामिल दो छोटे भाईयों अनंत और दीपेश, मां-बेटी रामबीरी व अंजलि तथा मन्तेश व आकांक्षा की मौत हो गई थी। वहीं मृतक अनंत के पिता अजय प्रजापति और छोटी बहन छह वर्षीय पूरवी गंभीर रूप से घायल हुए थे। अजय प्रजापति और उसकी बेटी के पैर में गंभीर चोट आई है। गुरूवार को योगी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पीड़ित लोगों के प्रति संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए माँ वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए दु:खद हादसे में गंभीर घायल श्रद्धालु अजय प्रजापति को स्वयं अपनी देखरेख में नई मंडी जानसठ रोड स्थित वर्धमान हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मंत्री ने उनकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने हेतु प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन से मुलाकात करते हुए घायल अजय प्रजापति का चिकित्सकीय परामर्श कराया। मंत्री के आग्रह पर डॉ. मुकेश जैन ने सराहनीय निर्णय लेते हुए घायल अजय का उपचार पूर्णत: नि:शुल्क करने की घोषणा की। डॉ. मुकेश जैन का निर्णय समाज के प्रति चिकित्सकों की सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है। मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल के परिवारजनों से मुलाकात की, उनके दु:ख में सहभागी बने और उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग का आश्वासन दिया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि इस कठिन समय में हम सबको मिलकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना है। संकट की घड़ी में सहयोग और संवेदना ही सबसे बड़ा संबल है। राज्य सरकार और भाजपा हर प्रकार की मदद के लिए सदैव तत्पर है। वहीं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों की सहायता हेतु व्यक्तिगत रूप से 50,000 की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। इस सहयोग का उद्देश्य शोकाकुल परिवारों को तत्काल राहत और संबल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी दु:खद घटना समाज को एकजुट होकर मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश देती हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों व उनके परिजनों को आवश्यक सुविधाएं व सहायता समय से उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal