एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम की मौजूदगी में मंथन शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर 2026 में होने वाले स्नातक और शिक्षक क्षेत्र चुनाव की तैयारी जनपद में शुरू हो गई है, इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 7 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के साथ इस बार वोटरों की सुविधा को केंद्र में रखते हुए खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीटों पर होने वाले चुनाव को ले कर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा को अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीएम उउमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जनपद में शुरू चुनाव संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची का कार्य पूर्ण करने के साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुविधाओं को लेकर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों का निर्धारण पारदर्शी तरीके से किया गया है और यदि किसी दल या प्रतिनिधि को किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो उसे तत्काल लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए। बैठक में उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अफसरों और सहायक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों का चयन इस तरह से किया जाए कि मतदाताओं को कम से कम दूरी तय करनी पड़े वहीं शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने चुनाव से जुड़ी हुई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार को विशेष रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गई है। चुनाव की प्रत्येक प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस बीच में कुछ केंद्रों को बदलने के साथ अपने सुझाव दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई