जिले की 4 बेटियों समेत 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरी

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली 04 बेटियों समेत 15 युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। जिले का नाम रोशन करने वाले 15 युवाओं को तीन जिलों बागपत, मेरठ और सहारनपुर में तैनाती दी गई है। इस परीक्षा में विभिन्न जनपदों से चयनित नौ कनिष्ठ लिपिकों को मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली, जबकि जिले से चयनित 15 युवाओं को पडोसी जनपदों में तैनाती मिली है, जिससे उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 2022 में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर भर्ती निकाली थी, जिसमें मुख्य परीक्षा के बाद आयोग द्वारा परिणाम घोषित किये गये और इसके बाद इनका प्रशिक्षण संपन्न कराया। इस परीक्षा में अपनी काबिलियत के बल पर चयनित हुए 1112 अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनाती के लिए जिला आवंटन सूची जारी कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों पर लंबे समय से प्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं को जिला आवंटित किया गया। चयन सूची में जिन परिवारों के बच्चों का नाम शामिल हुआ, उनके घरों में जश्न का माहौल है। जिले की चार बेटियों ने इस परीक्षा को कड़ी मेहनत, लगन व आत्मविश्वास के बल पर प्राप्त किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर चयनित मुजफ्फरनगर के युवाओं में अमित कुमार, शिवी, वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रांत कुमार, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रांत कुमार, विकुंज कुमार, अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार शामिल हैं। इन सभी को जिला आवंटित कर तैनाती दे दी गई, इनमें से अमित कुमार, शिवी, वैशाली, पायल शर्मा, विदुषी त्यागी, विक्रान्त कुमार को जनपद सहारनपुर, सुमित कुमार, ललित कुमार, सौरभ धामा, विक्रान्त कुमार, विकुन्ज कुमार को जनपद मेरठ और अगम गर्ग, आवेश कुमार, शैलेन्द्र आत्रेय और शुभम पंवार को जनपद बागपत में तैनाती मिली है। इसके अलावा अन्य जिलों से चयनित 9 युवाओं को मुजफ्फरनगर जिला आवंटित किया है, इनमें जनपद बिजनौर से शुभम सिंह, दीपा रानी, रवि कुमार, पारस ठाकरान व महाजन सिंह के नाम शामिल है। बागपत जनपद से चयनित विजय कुमार, विकास तोमर व प्रशांत के साथ जनपद सहारनपुर निवासी आदर्श सिंह मुजफ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal