आज नुमाइश ग्राउंड में वेस्ट यूपी के युवाओं को अंतिम मौका

Share :

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम व नुमाइश ग्राउंड में भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत शुरू हुई अग्निवीर सैन्य भर्ती रैली अब समाप्ति की ओर है। इस कड़ी में शुक्रवार को अग्निवीर जवानों की भर्ती रैली के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कराने की तैयारी है। इससे पूर्व गुरूवार को वेस्ट यूपी के 13 जनपदों के चयनित 1157 अभ्यर्थियों ने सेना अफसरों के तय मापदंडों पर खरा उतरते हुए अग्निवीर के तकनीकी व ट्रैडमैन पदों के लिए शारीरिक शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि इस बीच दौड़ के पहले पड़ाव पर ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विफल होने के साथ प्रतिस्पर्धा से आउट हो घर लौट गए।
नगर मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में बीते 22 अगस्त से संचालित 13 जनपदों की 58 तहसीलों की अग्निवीर सैन्य भर्ती अब अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। शुक्रवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली पूर्ण होने जा रही है। गुरूवार सुबह तय समय पर इस कड़ी में अग्निवीर ट्रेडमैन और तकनीकी पदों के लिए सैन्य भर्ती प्रक्रिया के तहत एआरओ मेरठ क्षेत्र के सभी जिलों के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के तय विभिन्न पड़ाव पर खुद को साबित करने में खातिर दमखम दिखाया। इस बीच अग्निवीर तकनीकी व अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए 1157 अभ्यर्थियों में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, सहारनपुर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के युवाओं के साथ तकनीकी पद के लिए जनपद मेरठ, मुरादाबाद व मुजफ्फरनगर के युवाओं ने भाग लिया। हालांकि इस बीच दौड़ में विफल रहे अभ्यर्थियों को सेना के जवानों ने पहले चरण में बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि शेष युवाओं ने देर सायं तक विभिन्न जांच पड़ताल व शरीरिक क्षमता के बूते अग्निवीर भर्ती रैली में अपना स्थान बनाने के प्रयास इस बीच जारी रखें।
एआरओ मेरठ कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले के अनुसार शुक्रवार को भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर क्लर्क एवं सेकेट्री पद के लिए लिखित परीक्षा के उपरांत 13 जनपदों से 1073 अभ्यर्थी चयनित हुए और इन्हें शुक्रवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर में आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व गुरूवार में संपन्न हुई अग्निवीर तकनीकी एवं ट्रैडमैन भर्ती रैली में जनपद बागपत, बिजनौर, मेरठ और मुरादाबाद, अग्निवीर ट्रेडमैन 8वीं पास के लिए मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और अमरोहा तथा अग्निवीर ट्रेडमैन 10वीं पास के लिए रामपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धन् नगर के अभ्यर्थियों को मुजफ्फरनगर में आमंत्रित किया गया था। सुबह मौसम खुला रहने के कारण दौड़ आदि प्रक्रिया पूर्ण कराने में सैन्य अफसरों को राहत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई