मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता मात्र एक परीक्षा नहीं, बल्कि अपने भारत की संस्कृति, परंपरा व गौरवशाली इतिहास को जानने और उसका अनुकरण करने का एक स्वर्णिम अवसर है। इस बीच शिक्षिकाओं ने आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सुखबीर सिंह, अनिल शर्मा, आशु अग्रवाल एवं श्वेता अग्रवाल मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य को मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. अंजली गर्ग रही। इस अवसर पर शाखा सदस्यों ने प्रधानाचार्या मोनिका, वरिष्ठ प्रवक्ता कविता वर्मा व डॉ. दीपिका शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, कक्ष निरीक्षक का दायित्व निभाने वाली शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दीपा सोनी, ममता शर्मा, पूनम जैन, प्रतिभा वर्मा, सीमा सिंघल, शालिनी, रचना रावत, मीनू गुप्ता, निशा खुराना, डॉ. रंजना अग्रवाल सहित अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से






