हापुड़ व सरधना तहसील के युवाओं में दिखा भर्ती का जज्बा

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान की पहल पर जनपद में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के बूते मिले स्वर्णिम अवसर के बीच युवाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर विशेष उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है। बीते 22 अगस्त से शुरू भर्ती रैली में इस बीच अग्निवीर के जनरल ड्यूटी समेत अन्य सेवाओं के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया में रविवार सुबह तय कार्यक्रम के बीच हापुड़ जिले के साथ मेरठ जनपद की सरधना तहसील के 1062 युवाओं को नुमाइश ग्राउंड में दौड़ने के साथ भर्ती का मौका मिला। इससे पूर्व शनिवार मध्य रात्रि के बाद प्रवेश पत्रों की जांच के बाद हापुड़ व मेरठ जिले के भर्ती रैली में आए युवाओं को भर्ती स्थल मैदान में प्रवेश दिलाया गया। सोमवार को इस कड़ी में अब मेरठ जनपद की मेरठ एवं मवाना तहसील के 989 युवाओं की किस्मत का निर्णय उनकी शारीरिक क्षमता व सेना भर्ती नियमों की कसौटी पर खरा उतरने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
भारतीय थल सेना भर्ती मेरठ कार्यालय द्वारा नुमाइश ग्राउंड एवं चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 22 अगस्त से वेस्ट यूपी के 13 जनपदों के 54 तहसीलों के करीब 17 हजार अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में दौड़ समेत अन्य शारीरिक परीक्षाओं से गुजरने को मौका दिया जा रहा है। अपने अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस अग्निवीर भर्ती रैली में सैन्य अफसरों के साथ जिला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर भर्ती प्रक्रिया निर्विघ्न संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। शनिवार सायं इस कड़ी में भारतीय थल सेना भर्ती मेरठ कार्यालय द्वारा नुमाइश कैंप व चौ. चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हापुड़ जनपद के साथ सरधना तहसील के 1062 अभ्यर्थी दौड़ समेत विभिन्न परीक्षाओं से गुजरे। रविवार देर सायं रोजमर्रा की तरह भर्ती स्थल के आसपास अग्निवीर भर्ती रैली में प्रवेश को लेकर भारी मारामारी दिखाई दी। सोमवार को हापुड़ व सरधना क्षेत्र के युवाओं की परीक्षा के बाद द सितम्बर को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी भर्ती रैली के लिए अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ते कदमों के बीच 2 सितम्बर को मुजफ्फरनगर की सदर, बुढ़ाना, जानसठ के साथ खतौली तहसीलों के युवाओं को अग्निवीर जवान बनने के लिए दमखम दिखाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई