सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर में शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों ने फुटबॉल चैंपियनशिप में गाड़े अपने झंडे

Share :

मुजफ्फरनगर। उमा पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में सीबीएसई नॉर्थ जोन क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा था। इस फुटबाल टूर्नामेंट में 90 से ज्यादा स्कूल टीमों ने प्रतिभाग किया । मुजफ्फरनगर से एक मात्र टीम शारदेन स्कूल की टीम ने प्रतिभाग किया और लगातार 7 मैच जीत कर सिल्वर मेडल और सेकंड पोजिशन की ट्रॉफी अपने नाम की।
फुटबॉल क्लस्टर से तात्पर्य किसी बड़े खेल आयोजन के अंतर्गत क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित मैचों या टूर्नामेंटों के समूह से है, जैसे कि सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट, जहां विभिन्न स्कूलों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करती हैं। इस टूर्नामेंट में शारदेन स्कूल के कनिष्क बालियान को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड दिया गया। यह प्रतियोगिता दिनांक 22 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक उमा पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित की गई। जिसमें शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी पूरी जी जान से फुटबॉल मैच खेला और अपने स्कूल का नाम सीढ़ी दर सीढ़ी रोशन किया। पीटीआई राहुल कुमार को स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन एवं प्रधानाचार्य धारा रतन ने ₹5000 का चेक इनाम देकर सम्मानित किया और सभी छात्रों को मेडल पहन कर सम्मानित किया और केक काटकर उनकी खुशियों में चार चांद लगा दिए।

टीम के शारदेन स्कूल में पहुंचते ही अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा ढोल के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और सभी को बधाई देकर मिठाई खिलाई गई। सभी ने गले मिलकर उनको आशीर्वाद दिया और भविष्य में इसी तरह से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्रबंधक विश्व रतन एवं प्रधानाचार्य धारा रतन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि विद्यार्थी एवं खेल अध्यापकों को हमारी तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा और भविष्य में ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर महोदय ने सभी को कठिन परिश्रम के साथ निरंतर अपने जीवन में आगे बढ़ाने क्या आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal