पी.आर.पब्लिक स्कूल में मासिक जी.के. ओलंपियाड के विजेता पुरस्कृत

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले मासिक जी.के ओलंपियाड के जुलाई माह के विजेताओं को पुरस्कृत कर मनोबल बढाया गया।
विद्यालय में प्रति माह जी.के ओलिंपियाड का आयोजन किया जाता है ।इस प्रतियोगिता को चार वर्गों कक्षा 1 से 2, कक्षा 3 से 5 ,कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 में बांटा गया है। सभी विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल और प्रबंधक अशोक सिंघल ने इस माह के विजेता विद्यार्थियों को ने पुरस्कृत किया। इस माह के विजेता विद्यार्थियों में आरव सैनी, अब्दुल रहीम, अवनी सिंह, अजहर, समृद्धि वरुण कुमार, मैत्री, शिवांश, आदिल उत्कर्ष गोयल, शगुन चौधरी, अनु, आयुष राठी, दीप्ति, अवनी गर्ग, स्नेहा बहरा, निकुंज आदि का नाम शामिल है। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उनके इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी जी.के ओलंपियाड में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी विजेता छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए कहा- इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच और विश्लेषणात्मक कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है। यह एक बहुत अच्छा माध्यम है अपने ज्ञान और समझ के स्तर को परखने का ।यह आपकी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करता है तथा भविष्य में दी जाने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करता है। जिससे आत्मविश्वास और शिक्षा के स्तर में सुधार आता है। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, बिना वत्स, निशु चौधरी, शंकर शर्मा,अनुपम सैनी, चेतना मल्हान, प्रशांत त्यागी, शिखा ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई