शारदा बोले: औरंगजेब और बाबर की नाजायज औलाद हैं कांग्रेस-सपा

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का मंगलवार में नगर के हनुमान चौक स्थित व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के आवास पर आयोजित एक राष्टÑ एक चुनाव विषयक विषयक जिला बैठक में पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए शुरू एक सितंबर से प्रदेश में स्वदेशी जन जागरण अभियान से जुड़ने का सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक हर जिले में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। वहीं दुकान-दुकान स्वदेशी सामान का इस्तेमाल अधिक से अधिक करने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए पैंफलेट वितरित किए जाने की बात की। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों तक स्कूल-कॉलेज, गांव-देहात व बाजारों में चौपाल लगेंगी, जिसमें व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामान बेचने और लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि व्यापारिक गोष्ठियों के साथ इसके लिए हर शहर और जिले में बड़े व्यापारी सम्मेलन होंगे, जिसमें देश-प्रदेश के मंत्री-पदाधिकारी भाग लेंगे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों को परेशान करने वाले अधिकारी चाहे किसी भी स्तर के हों वे अब सपा और कांग्रेस की मानसिकता को अपने घर पर छोड़ दें, वरना दो माह के अंदर उन्हें अब उनकी वास्तविक स्थिति दिखा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सब मालूम है कि कौन सा अधिकारी व्यापारियों को परेशान कर रहा है। ऐसे अफसरों के पास बस दो महीने का और समय है। उसके बाद जीएसटी की जब दरें लागू होंगी, उस समय तक उन लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी होगी।
फायर ब्रांड नेता विनीत शारदा ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्हें “औरंगजेब और बाबर की नाजायज औलाद” बताया। वहीं उन्होंने देश में बीते दिनों हुई आतंकी घटनाओं के लिए इसमें संलिप्त आतंकियों को “जिन्ना की नाजायज औलाद” कहते हुए ऐसे लोगों का इलाज किए जाने की बात की।
इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद गुप्ता, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, राकेश त्यागी, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, तरुण मित्तल, विवेक सिंघल, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार, सत्यपाल, विजेन्द्र प्रताप, दीपक मित्तल, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal