22 अगस्त में गौतमबुद्धनगर के साथ दौड़ेंगे शामली के युवा

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय थल सेना भर्ती कार्यालय मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले इन 13 जिलों में पहले दिन 22 अगस्त में गौतमबुद्धनगर व जनपद शामली की कैराना, शामली सदर और ऊन तहसील के युवा शामिल रहेंगे। वहीं 23 अगस्त को बिजनौर की बिजनौर, नगीना, धामपुर व चांदपुर तहसील और 24 अगस्त को बिजनौर की नजीबाबाद तहसील के साथ ही बागपत जनपद में युवा अग्निवीर भर्ती के लिए पूरा दमखम दिखाने को नुमाइश मैदान में दौडंÞेगे। 25 अगस्त को सहारनपुर, बुलन्दशहर की खुर्जा तहसील व 26 अगस्त में डिबाई, सिकन्दराबाद, शिकारपुर व अनूप शहर के युवा शामिल होंगे। वहीं 27 अगस्त को बुलन्दशहर व सियाना तहसील व 29 अगस्त को अमरोहा व रामपुर के सामान्य ड्यूटी अग्निवीर बनने के लिए यहां दौड़ेंगे। 30 अगस्त को मुरादाबाद व गाजियाबाद और 31 अगस्त को हापुड़, मेरठ की सरधना तहसील के युवा शामिल होंगे। मेरठ व मवाना तहसील के युवा एक सितम्बर और मुजफ्फरनगर जनपद के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका 2 सितम्बर को मिलेगा। इसके अलावा अग्निवीर तकनीकी के युवा 3 सितम्बर, ट्रेडमैन 8वीं और ट्रेडमैन 10वीं के साथ अग्निवीर तकनीकी के युवा 4 सितम्बर और सभी जनपदों के अग्निवीर क्लर्क भर्ती के युवा 5 सितम्बर को नुमाइश मैदान में दौड़ लगाने के साथ दमखम दिखाने के लिए शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई