सेना भर्ती रैली की तैयारी पूर्ण, नुमाइश ग्राउंड में 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी होंगे अग्निवीर भर्ती में शामिल

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अन्तर्गत जनरल ड्यूटी समेत अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए भारतीय थल सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनपद में आगामी 21 अगस्त की शाम से प्रारंभ हो रही दूसरी अग्निवीर भर्ती रैली की तमाम तैयारियां सैन्य अफसरों ने जिला स्तरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में मिलकर पूर्ण कर ली हंै। वेस्ट यूपी के 13 जनपदों की 54 तहसीलों से करीब 17 हजार अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। यह अग्निवीर भर्ती रैली 14 दिन चलेगी। इसमें 06 अगस्त को सभी 13 जनपदों के अभ्यर्थी अग्निवीर क्लर्क पद के लिए दौड़ के मैदान पर अपनी शारीरिक दक्षता को साबित करने को उमड़ेंगे। इस बार सेना ने जिले में भर्ती स्थल के लिए व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए स्टेडियम के बजाए नुमाईश मैदान को दौड़ के लिए चयनित किया है।
भारतीय सेना भर्ती बोर्ड मेरठ कार्यालय भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने मंगलवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि गुरूवार 21 अगस्त से 06 सितम्बर तक वेस्ट यूपी के 13 जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निपथ योजना में भर्ती रैली का आयोजन हो रहा है, जिसमें 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसमें प्रतिदिन 1200 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बीते एक माह से भर्ती रैली के लिए तैयारी हो रही हैं। इस बार स्पोर्ट्स स्टेडियम के ट्रैक पर दौड़ कराने के बजाए नुमाईश मैदान पर दौड़ व्यवस्था की गई है, वहां पर 1600 मी. दौड़ के लिए अच्छा सर्किल मिला है। स्टेडियम में एक चक्कर 400 मीटर का है। बारिश को देखते हुए यहां पर दुर्घटना की संभावना के कारण मैदान बदला गया है। स्टेडियम में बीम पुशअप और जिग जैग आदि परीक्षण व्यवस्था की गई है। उन्होंने भर्ती को पूरी तरह से पारदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें युवाओं को भ्रमित करने वाले दलालों पर सैन्य इंटेलीजेंस स्थानीय पुलिस के सहयोग से पैनी नजर बनाये हुए है। युवा किसी के बहकावे में न आयें। उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है। पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा कराई जाती थी, लेकिन इस बार पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए 13 जिलों से करीब 63 हजार अभ्यर्थियों ने आॅनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनकी लिखित परीक्षा 12 मार्च से 10 अपै्रल के बीच कराई गई। इसमें 17,000 अभ्यर्थियों का चयन किया, जो अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई