स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नगर में उत्साह और उल्लास का अनोखा नजारा देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय, टाउनहाल के मुख्य द्वार पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इस अवसर पर सभासद, पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर सभी को शहर की स्वच्छता और सुन्दरता में अपना सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रवाद के भाव से ओत-प्रोत कर दिया।
टाउनहाल परिसर में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के जयकारों के बीच ओजस्वी वातावरण में राष्ट्रगान हुआ। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और त्याग के कारण आज हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिली है। हमें अपने नगर और देश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि नगर की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और नगरपालिका परिषद् नगरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ टाउनहाल के दोनों पार्कों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश के महान पुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, रितु त्यागी, महिका गुप्ता, भाजपा युवा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, शौकत अंसारी, अन्नु कुरैशी, मौ. शहजाद, अब्दुल सत्तार, मौ. खालिद, आदिल मलिक, उमरदराज, कपिल पाल, शाहिद आलम, नदीम खां, हसीब राणा, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई कपिल कुमार, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत तिरंगा पटका और फूलमालाओं से किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि असंख्य वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरी निष्ठा से शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रदान करें, यही सच्ची देशभक्ति होगी।
इसके अतिरिक्त पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान कराया। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मास्टर विजय सिंह, कॉरपोरेट बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, नगर पालिका सभासदगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में महावीर चौक पर जैन समाज के लोगों के साथ मिलकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। नवीन मंडी स्थित गुड़ खण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री हरिशंकर तायल ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। यहां ध्वजारोहण के बीच देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान ने सभी को राष्ट्रप्रेम से अभिभूत कर दिया। आबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भी स्वतंत्रता दिवस पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण के पश्चात भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, कुसुमलता पाल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal