मुजफ्फरनगर। भारत संचार निगम लि. यानि बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष फ्रीडम प्लान एक अगस्त से शुरू किया है, जिसमें नए ग्राहकों और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिये बीएसएनएल से जुड़ने वाले ग्राहकों को मात्र एक रुपये में 4-जी सिम मिलेगी। इस सिम के साथ 30 दिनों तक प्रतिदिन 2-जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। यह प्लान, जो सामान्यत: 199 रुपये में उपलब्ध है, अब 31 अगस्त तक एक रुपए में मिलेगा, जिससे ग्राहकों का अतिरिक्त खर्च बच सकेगा।
बीएसएनएल उप महाप्रबंधक नरेश चंद ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं से इस स्वदेशी 4-जी मोबाइल सेवा का लाभ उठाने और बीएसएनएल से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने विशेष तैयारी की है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी की मदद से विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाने के साथ पटेल नगर, शिव चौक, खतौली, बुढ़ाना, शामली व थानाभवन जैसे बीएसएनएल दूरभाष सेवा केंद्रों पर यह सिम उपलब्ध होगी। ग्राहक अपने नजदीकी बी.एस.एन.एल. कैनोपी रिटेलर या दूरभाष केंद्र से इस आॅफर का लाभ उठा सकते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से विमल त्यागी सहा. महाप्रबंधक, हेमेंद्र पाल सिंह स. महाप्रबंधक, राकेश सैनी (उपमंडल अभियन्ता), नरेंद्र कुमार यादव उपमंडल अभियन्ता, संदीप कुमार लेखाधिकारी, राजीव सैनी दूरसंचार अधिकारी, विनोद सैनी दूरसंचार अधिकारी और विशेष कुमार अ. दूरसंचार अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






