अतिथि देवो भव के पवित्र संकल्प के साथ सड़कों पर उतरी पालिका चेयरपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों की सेवा में नतमस्तक नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशों को आत्मसात करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा के साथ उनका पालिका परिवार की ओर से अभिनंदन करते हुए सनातन संस्कृति की अतिथि देवो भवः परंपरा को जीवंत कर दिया। श्रद्धा से भरे वातावरण में उन्होंने कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में शीतल पेय वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसी दौरान उन्होंने नगर की व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया और अस्पताल चौराहे पर फव्वारा बंद मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित जेई को फौरन सुधार के निर्देश दिए।
पावन श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में प्रवेश कर रहे शिवभक्तों का भव्य स्वागत करते हुए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि शहर में श्रद्धालुओं को अतिथि मानते हुए उनकी सुविधा हेतु नगरपालिका द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान फव्वारे की तकनीकी गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित जेई जल जितेन्द्र कुमार को फटकार लगाते हुए त्वरित सुधार हेतु निर्देश भी दिए।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, अमन तोमर, विनीत धीमान, राधे वर्मा, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, रितु त्यागी, बबीता सिंह, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, विजय चिंटू, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रविकांत काका, लिपिक मनोज पाल, प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस एनवायरो नितेश चौधरी, डीके जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई