बीएसए दफ्तर से हटाए प्रधान सहायक अशोक मलिक

Share :

मुजफ्फरनगर। देश-प्रदेश में चर्चा के केंद्र में रहे बीएसए कार्यालय के डीसी विकास त्यागी के संदिग्ध स्थिति में गुम होने और नाट्कीय अंदाज में फिर सामने आकर बीएसए पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ। इस मामले में कार्यालय में प्रधान सहायक लिपिक की गतिविधियों को षड्यंत्र रचने में संदिग्ध मानते हुए उन्हें बीएसए कार्यालय से हटा दिया गया है। हालांकि तबादला आदेश में इस मामले का जिक्र किए बिना 3 वर्ष वाली तबादला नियमावली का हवाला देते हुए उनका तबादला कर दिया है।
बीएसए कार्यालय में करीब दो माह पूर्व मिड-डे-मील पटल पर तैनात डीसी विकास त्यागी उस वक्त परिजनों को बीएसए द्वारा बुलाने की जानकारी देकर घर से गायब हो गए थे। डीसी के घर से गायब होने का मामला बढ़ा तो पुलिस जांच में जुट गई, जिसमें डीसी विकास त्यागी के गायब होने से पहले व अन्य समय कार्यालय के प्रधान सहायक लिपिक अशोक मलिक की कॉल डिटेल पुलिस को मिली थी, जिस कारण पुलिस ने कई दिन तक संदेह के आधार पर उन्हें थाने में बैठाकर रखा। अशोक मलिक के पुलिस गिरफ्त में आने के कुछ दिनों बाद विकास त्यागी बदहाल हालात में सामने आए और उसने बीएसए पर स्वयं को प्रताड़ित करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बीएसए ने आरोपों का खंडन करते हुए उनके नवीनीकरण स्वयं करने की जानकारी डीएम को दी थी। बाद में उक्त मामले की जांच एसडीएम खतौली को दी गई, जो अभी तक लंबित है। ऐसे हालातों के बीच बीएसए विभाग की स्थिति सामान्य करने के लिए बीएसए ने प्रधान सहायक लिपिक अशोक मलिक का स्थानांतरण कार्यालय से नगर के बीईओ कार्यालय में कर दिया। वहीं नगर क्षेत्र से प्रधान सहायक निलेश पंवार को बीएसए कार्यालय में भेजा गया। दोनों के स्थानांतरण आदेश में समूह ग के कर्मिकों का प्रत्येक तीन वर्ष बाद पटल व क्षेत्र परिवर्तन का हवाला दिया गया। निलेश पंवार ने बीएसए कार्यालय में पहुंचकर ज्वाइन कर लिया, जबकि दूसरी ओर प्रधान सहायक अशोक मलिक ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं ली है।

इन्होंने कहा-
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि ट्रांसफर पॉलिसी के तहत दोनों का स्थानांतरण किया गया है। इन दो प्रधान सहायकों के स्थानांतरण में नगर क्षेत्र से प्रधान सहायक निलेश पंवार ने इस बीच बीएसए कार्यालय में ज्वाइन कर लिया है, लेकिन अब तक अशोक मलिक ने ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal