एसडीएम संजय सिंह एवं प्रवीण कुमार का हुआ तबादला

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। बीते एक पखवाड़े से यूपी में शुरू तबादला एक्सप्रेस की जद में आने से अफसरों का इधर से उधर होने का क्रम अभी भी जारी है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत इस कड़ी में शासन स्तर पर रविवार देर रात बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में 127 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। एसडीएम स्तर के अफसरों की जारी सूची में मुजफ्फरनगर के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। यह ट्रांसफर प्रक्रिया बीते एक महीने से जारी थी और देर रात इसकी अंतिम सूची जारी की गई।
योगी सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में जिन अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें अधिकांश अफसर अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात थे। ऐसी स्थिति में शासन स्तर से प्रशासनिक संतुलन और प्रभावी संचालन के तहत लिए गए निर्णय के तहत जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली एसडीएम संजय सिंह को मथुरा भेजा है, वहीं एसडीएम प्रवीण कुमार को अयोध्या में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ कानपुर से एसडीएम रश्मि लाम्बा और राहुल देव भट्ट को जनपद मुजफ्फरनगर में भेजा गया है। अधिकारियों की तबादला सूची में सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्र बाबू का तबादला बदायूं किया गया है, वहीं सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त मथुरा की एसडीएम श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम और एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम नियुक्त किया गया है। शासन स्तर पर 127 पीसीएस अधिकारियों के इन तबादलों से प्रशासनिक कार्यों में गति के साथ विकास व कानून व्यवस्था में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal