मुजफ्फरनगर। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में कई क्षेत्रों में हुए जलभराव से लोगों का बुरा हाल रहा। इस बीच कांवड़ मार्ग मदीना चौक से बझेड़ी के बीच जलभराव हो गया। कांवड़ मार्ग पर हुए जलभराव की सूचना मिलने पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मौके पर पम्प भेजकर पानी की निकासी कराई, तब जाकर अंडर पास से पानी की समस्या समाप्त हो सकी। कांवड़ यात्रा के दौरान पालिका द्वारा यहां पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे।
शहरी क्षेत्र में करीब 80 नाले हैं, जिनकी सफाई करने का नगर पालिका प्रशासन द्वारा दावा किया गया है, वहीं नाला सफाई पर पालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च किए गए हंै, लेकिन फिर भी शहर के नालों से पानी निकासी काफी प्रभावित रही है। नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मौहल्लों, मार्किट व गली-मौहल्लों में जलभराव की समस्या रही। हालांकि कुछ समय के बाद उक्त स्थानों से पानी की निकासी होने के साथ जलभराव समस्या खत्म हो गई, लेकिन कांवड़ मार्ग मदीना चौक से बझेड़ी फाटक के अंडरपास में भयंकर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाने के चलते यहां पर पानी की निकासी प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालिका ईओ को दी। इस बीच ईओ ने पम्प की व्यवस्था कराते हुए यहां पानी की निकासी कराई, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को






