बड़ी लापरवाही: एमआईटूसी कंपनी ने कबाड़ कर दिए पालिका के 105 वाहन, होगी कटौती

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका की चल सम्पत्ति के रूप में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए अमानत के तौर पर मिले 105 छोटे बड़े वाहनों को एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. दिल्ली द्वारा पालिका प्रशासन को हैंड ओवर तो कर दिया, लेकिन वाहनों की मैकेनिकल फिटनेस कराने पर अधिकांश वाहनों की सेहत खराब मिली है। कई वाहनों से तो कीमती सामान गायब कर दिया गया है। काफी वाहनों की मरम्मत कराई गई। ऐसे में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब चेयरपर्सन ने इन वाहनों को क्षति पहुंचाने के लिए कंपनी से वित्तीय कटौती करने के निर्देश दिए हैं।
पालिका प्रशासन में अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी ने सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर व डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य 16 फरवरी 2024 में संभाला था। इस दौरान पालिका की ओर से कंपनी को अपने 75 गारबेज टिपर वाहनों के साथ 5 जेसीबी, 11 डंफर, 8 कांपेक्टर, 4 बुल लोडर टैक्टर और ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत 30 बड़े वाहन दिए थे। अब 11 जून को काम बंद करने के बावजूद भी एमआईटूसी ने पालिका को 105 वाहन हैंड ओवर नहीं किए थे। इन वाहनों को कंपनी से हैंड ओवर लेने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर ईओ प्रज्ञा सिंह ने एक कमेटी गठित की, जिसमें एनएसए डॉ. अतुल कुमार, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, चीफ योगेश गोलियान, सफाई इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल व एक मैकेनिकल एक्सपर्ट को शामिल किया गया था।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमआईटूसी प्रोजेक्ट हैड ओपी दूबे ने एनएसए डॉ. अतुल कुमार को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दी थीं। कमेटी ने सौंपे वाहनों की तकनीकी जांच कराई, जिसमें अधिकांश वाहन कबाड़ अवस्था में पालिका को सौंपे गए हैं। ये वाहन 11 जून से कंपनी ने पालिका के गैराज रुड़की रोड व भोपा रोड पर बंधक बना रखे थे। इन गारबेज टिपर वाहनों की अवस्था बड़ी खराब है। इनमें अधिकांश में टायर खत्म होने के साथ फिटनेस नहीं कराई गई, वहीं महत्वपूर्ण पार्ट्स और अन्य सामान भी निकाल लिया गया। वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में है। कुछ वाहनों की तत्काल मरम्मत कराई गई है। कमेटी ने वाहनों की दयनीय अवस्था के संबंध में रिपोर्ट सौंपी है। इससे चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अवगत करा दिया गया तो उन्होंने वाहनों को पहुंची क्षति में एमआईटूसी की बंधक सिक्योरिटी मनी करीब सवा करोड़ रुपए में से क्षतिपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं, जिसमें कार्यवाही कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई