मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में बीते चार दिनों से लापता चल रहे नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार की डीएम से पालिका से हटाने के अनुरोध के साथ व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. अतुल से सभी कामकाज को वापस लेते हुए उन्हें पैदल कर दिया है। इसके साथ उनके सभी दायित्व चीफ योगेश कुमार को सौंप दिए हैं। इससे पूर्व वो डॉ. अतुल कुमार की लापरवाही के चलते पालिका से हटाकर नया अधिकारी नामित करने की मांग डीएम को भी पत्र लिखते हुए कर चुकी हैं।
नगरपालिका परिषद में पिछले दिनों सफाई व्यवस्था चौपट होने के बाद बने संकट को दूर करने की खातिर एनएसए डॉ. अतुल कुमार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा लगातार आदेश दिये गये, लेकिन वो बिना बताये ही चार दिन के लिए लापता हो गये और पालिका चेयरपर्सन समेत ईओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी भ्रमित करते रहे। ऐसे हालातों के बीच उनके विरुद्ध चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त रवैया अख्तियार किया है। इस कड़ी में पहले डीएम उमेश मिश्रा को पत्र लिखकर उन्हें पालिका से हटाते हुए यहां नया अधिकारी मांगा गया और अब उन्होंने एनएसए डॉ. अतुल कुमार से पालिका में दिए सभी दायित्व वापस ले लिये हैं। उन्होंने इसके लिए आदेश जारी करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार द्वारा पालिका में संपादित किये जा रहे सभी दायित्व अग्रिम व्यवस्था होने तक चीफ योगेश गोलियान को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दिए हैं। इसके साथ ही उनको तत्काल प्रभाव से अपने दायित्व के साथ ही नये दायित्व निभाने के लिए निर्देशित किया गया है।

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का






