जल्द दूर होगी पालिका के 18 वार्डों में बदहाली

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के नव विस्तारित क्षेत्रों में अब बुनियादी विकास के दायरे को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नगरपालिका परिषद् द्वारा शासन से 42 करोड़ रुपये का विशेष बजट मांगा गया है। इसके लिए पालिका ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जरुरत को देखकर एस्टीमेट तैयार करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। यह पैसा जारी हुआ तो नगर पालिका क्षेत्र में विकास की चकाचौंध दिखाई देगी और लंबे समय से बदहाल दिखाई देने वाले नव विस्तारित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी।
नगरपालिका परिषद् में 2023 में सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए 15 गांवों के नव विस्तारित क्षेत्र वाले 18 वार्डों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए शासन को सड़क, नाली व नाला निर्माण कार्यों के लिए पालिका प्रशासन ने एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए शासन ने पूर्व में नगरीय निकायों से आगामी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए नव विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे थे। पालिका के अन्तर्गत सीमा विस्तार के बाद 55 वार्ड शामिल हैं, इनमें से 18 वार्ड ऐसे हैं, जो नव विस्तारित क्षेत्र वाले हैं और वहां बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए पालिका प्रशासन अपने संसाधनों समेत भरपूर प्रयासों में जुटा है। सीमा विस्तार के साथ नव विस्तारित नगर क्षेत्रों के चहुमुंखी विकास के लिए मुख्यमंंत्री नगर सृजन योजना शुरू की गई थी, इसमें निकायों को शामिल हुए नये क्षेत्र में पथ प्रकाश, सड़क, जल निकासी, सफाई, पेयजलापूर्ति आदि बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विशेष बजट जारी किया जा रहा है। इसमें अब प्रदेश के नगर विकास विभाग ने गेप एनालिसिस के लिए निकायों से प्रस्ताव मांगे हैं।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शासन द्वारा किए जा रहे गेप एनालिसिस का उद्देश्य उन क्षेत्रों की पहचान करना है, जहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे नवविस्तारित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पूर्व में नव विस्तारित क्षेत्र का सर्वे कराकर करीब 78 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था, लेकिन इसे शासन द्वारा निरस्त कर नये दिशा निर्देश जारी किये हैं। इसी क्रम में निर्माण विभाग के दोनों अवर अभियंताओं कपिल कुमार व राजीव सोनकर ने नव विस्तारित क्षेत्र वाले 18 वार्डों में सड़क, नाली और नाला निर्माण के लिए नया सर्वे कराकर एस्टीमेट बनाकर नगर सृजन योजना के लिए शासन को भेजा गया है। कुल 42 करोड़ रुपये के बजट की मांग गई है। जिसमें 34 करोड़ की सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए तथा 8 करोड़ रुपये नाला निर्माण कार्य के लिए मांगा गया है। ईओ ने बताया कि पालिका को नगर सृजन योजना में दो वित्तीय वर्ष में करीब 9 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिसमें नव विस्तारित क्षेत्रों में ओपन जिम और अन्य विकास कार्य कराये जा चुके हैं, कुछ कार्य पथ प्रकाश के लिए होने शेष हैं। ईओ ने बताया कि शहर के नवविस्तारित क्षेत्र वाले वार्डों में वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 05, 08, 15, 17, 19, 21, 22, 28, 29, 30, 31, 35, 38 और 44 आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई